A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

*समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव ने किया नामांकन। नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे मौजूद

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

  1. *समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव ने किया नामांकन। नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे मौजूद*

मैनपुरी 16 अप्रैल।उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव ने नामांकन किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उनके साथ मौजूद रहे। डिंपल यादव अपने नामांकन से पूर्व नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंचीं। जिसके बाद वे मैनपुरी काफिले के साथ पहुंची। मैनपुरी पहुंचने पर सपा प्रत्याशी नामांकन से पूर्व पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर एकत्रित हुए।

Related Articles

 

सपा प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव मंगलवार को सुबह सैफई से चलकर आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पहुंचीं। सपा कार्यालय से प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुईं। कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन जमा किया। सपा प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव के नामांकन के समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सैफई परिवार नजर आया। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!