A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:डिलीवरी वार्ड की कांच टूटी, सर्दी में प्रसव

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। प्रसव के बाद वार्ड में भर्ती होने वाली प्रसूताएं वार्ड की खिड़कियां टूटी होने से रात में सर्द हवाओं से जूझने को मजबूर हो रही है साथ ही वार्ड के पीछे लगे गंदगी के ढेर से आने वाली बदबू से परेशान होती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जच्चा बच्चा केंद्र बांकी मार्ग के पुराने अस्पताल में है यहां पर डिलीवरी रूम के पीछे भर्ती वार्ड बना हुआ है। भर्ती वार्ड की खिड़कियों के कांच गायब है। सर्द हवाएं वार्ड में सीधे प्रवेश करती है। इससे भर्ती प्रसुताओं को सर्दी लगने का खतरा है। वार्ड के पीछे गंदगी का ढेर लगा हुआ है। खिड़की टूटी होने से बदबू सीधे वार्ड में प्रवेश करती है। इससे प्रसूताएं परेशान होती हैं। प्रसूता करुणा, कविता, शकुंतला ने बताया कि खिड़कियों के शीशे टूटे होने से सर्द हवाएं सीधे आती हैं साथ ही पीछे से गंदगी के कारण जोरदार बदबू आती है। इससे परेशानी होती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर तरुण पाल ने बताया कि टूटे शीशे बदलकर नए लगवाने के साथ ही रुम हीटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को गंदगी को साफ करा दिया जाएगा।

Related Articles
Show More
Back to top button