

नरसिंहगढ़ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों व विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ पीडब्ल्यूडी कार्यालय व स्टोर प्रांगण एवं कांतोड़ा बाईपास के सिटी पोर्शन रोड के किनारे एवं रेस्ट हाउस पर करीब 300 पौधों का वृक्षारोपण किया! विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा ने कहा कि पौधों की देखरेख करना हम सब की जिम्मेदारी है मैं सभी से अपील करता हूं कि सभी लोग लोक निर्माण विभाग के इस अभियान को सफल बनाने के लिए एक पौधा लगा कर इस अभियान को सफल बनाएं पौधे की देखरेख कर पर्यावरण संरक्षण अपनी भागीदारी दर्ज करें! सुदीप शर्मा ने कहा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर रहना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर पर्यावरण संजोने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को एक नई गति प्रदान करते हुए लोक निर्माण मंत्री द्वारा वृक्षारोपण महाभियान’ चलाया जिसके अंतर्गत इसी साल वर्षाकाल में करीब 1 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। आज मंगलवार 1 जुलाई को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ कुछ स्थानों लोक निर्माण विभाग के ऑफिस विभाग के स्टोर परिसर में रेस्ट हाउस पर एवं कांतोड़ा बाईपास सिटी पोर्शन पर करीब 300 पौधे लगाए हैं जिनमें सभी प्रकार की नस्ल के पौधे हैं। अशोक ,जामुन,जामफल,गुलमोहर,बादाम आदि के पौधे लगाए । संदीप शर्मा ने लोक निर्माण व लोक कल्याण टीम सनिध्य एक जूलाई को 300 पौधो का लक्ष्य के सुबह से पौधारोपण कार्य किया जहां जिला राजगढ़ नरसिंहगढ टीम द्वारा लोक निर्माण टीम मेहमान घर रेस्ट लोक निर्माण विभाग कार्यालय पी डब्ल्यू विभाग सुदीप शर्मा द्वारा सी पोर्शन सड़क साइड पौधारोपण कार्य हुआ 300 पौधो को एक साथ रोपण किया जामफल बाटलवुश बादाम पेड़ 70 से अधिक अशोक गुलमोहर केशिमा जामुन के पौधे लगाए गए l इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह परमार,दिलिप शर्मा, भाजपा सदस्य पौधरोपण शामिल पीडब्ल्यूडी सीडीओ अरूण श्रीवास्तव, ए के त्रिवेदी, एन डी परमार, हरेंद्र सिंह खींची,धर्मेन्द्र शर्मा, बापू सिंह ,आर एस रासोनिया, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहेl