A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकौशाम्बी

कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के टिकडडीह गांव में सोमवार की सुबह मिट्टी खोदने गयी महिलाओं बालिकाओं के ऊपर मिट्टी खोदते वक्त अचानक तालाब का टीला ढह गया हैमिट्टी के टीला में दब जाने से पांच लोगों की मौत और 4 लोग हुए घायल

मिट्टी के टीला में दब जाने से पांच लोगों की मौत, 4 लोग हुए घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रभाकर मिश्र/ अखंड भारत न्यूज़

 

कौशाम्बी।कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के टिकडडीह गांव में सोमवार की सुबह मिट्टी खोदने गयी महिलाओं बालिकाओं के ऊपर मिट्टी खोदते वक्त अचानक तालाब का टीला ढह गया है जिससे 9 लोग टीले की मिट्टी में दब गए हैं हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य मे जुट गए ।मौके पर कोहराम मच गया जेसीवी मशीन से मिट्टी हटाकर दवे लोगों को बाहर निकाला गया तब तक पांच लोगों की मौत हो गयी थी।इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं घटना की सूचना एंबुलेंस 108 और थाना पुलिस को दी गई ।जानकारी मिलते ही एंबुलेंस 108 थाना पुलिस सहित बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य में लग गए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर बताई जाती है मृतक लोगों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिवार को पांच पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है

Related Articles

इस हादसे में मरने वालों में ललिता देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी राजेश कुमार वा ममता देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी अवधेश कुमार व उमा देवी 15 वर्ष पुत्री मयादीन वा कछराई उम्र 55 वर्ष पत्नी छोटेलाल वा खुशी उम्र 19 वर्ष पुत्री मूलचंद सभी निवासी नगर पालिका परिषद भरवारी के टिकडडीह थाना कोखराज के निवासी है इस दुर्घटना में मैना देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी राजू वा सपना देवी उम्र 16 वर्ष पुत्री भारत लाल वा आक्रोश कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र छोटेलाल वा लक्ष्मी देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी लखनलाल सभी निवासी टिकडडीह गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है एक साथ गांव के पांच लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहरें है चारों तरफ कोहराम मचा हुआ है गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है इसके पहले भी कोखराज थाना क्षेत्र में मिट्टी खोदने वक्त टीला ढह गया था उस समय भी बड़ा हादसा हुआ था। कई लोगो की मौत हुई थी लेकिन पुरानी घटनाओं से जिम्मेदारों ने सबक नहीं लिया है जिससे फिर हादसा हुआ और पांच लोगों की मौत हो गई।

Show More
Back to top button