
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा के साथ हुई शुरुआत

कथा का समय प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक निर्धारित
जहानाबाद। जिले के तेज बीघा गांव में शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल छा गया। कलश यात्रा गांव की गलियों से गुजरी, जिसमें महिलाएं, पुरुष और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीत गा रही थीं, वहीं पुरुष उत्साह के साथ जयकारे लगा रहे थे। यह आयोजन सात दिवसीय महायज्ञ के रूप में किया जा रहा है। इसमें विख्यात कथावाचक देवकीनंदन महाराज प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन करेंगे।
बताया गया कि कथा का समय प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक निर्धारित है। इस आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व सांसद अरुण कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर देवकीनंदन महाराज से आशीर्वाद लिया और इस पहल की सराहना की। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
कलश यात्रा के समापन के बाद पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल और गहरा हो गया है। गांववासियों ने महायज्ञ को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था होगी। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहयोग का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है। तेज बीघा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में इसे लेकर भारी उत्साह है।