A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

पद्मश्री के हाथों सम्मानित सेवानिवृत्त उच्च श्रेणी शिक्षक तुकाराम पाटीदार

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, समाजसेवा और विभिन्न सांगठनिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गत 31 मई को बीएसी पद से सेवानिवृत्त तुकाराम पाटीदार (उच्च श्रेणी शिक्षक) को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने पर पद्मश्री जगदीश जोशीला ने मंच पर सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि श्री पाटीदार मां नर्मदा जन जाग्रति संस्था के अध्यक्ष हैं और संस्था के माध्यम से समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य आदि प्रेरणादायक कार्य निरंतर करते रहते हैं। नर्मदा सफाई अभियान में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है और हर अमावस्या पर नर्मदा तट सेमल्दा-अछोदा पर श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क चाय की व्यवस्था की जाती है। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने पर शिक्षा, साहित्य, सामाजिक सांस्कृतिक और विभिन्न सांगठनों में हर्ष व्याप्त है।

इस अवसर पर श्री पाटीदार ने निमाड़ी लोक कला, संस्कृति और साहित्य के संरक्षण व संवर्धन के लिए अखिल निमाड़ लोक परिषद् की सदस्यता पद्मश्री के हाथों ग्रहण की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!