

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। रविवार दिन में गांव के बाहर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम करगांव निवासी रामशंकर (38)पुत्र श्याम सुंदर अनुरागी जब बाइक से गांव से खेती के लिए डीजल लेने बिंवार जा रहा था तभी गांव के बाहर ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों सहित ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची बिंवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है जबकि ट्रैक्टर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में लिया जा चुका है और परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। और शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है बाकि आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता था और अपने पीछे पत्नी सहित चार मासूम बच्चियों को रोता बिलखता छोड़ गया है। घर में हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।