A2Z सभी खबर सभी जिले की

वसुंधरा राजे जिंदाबाद के नारों से युवाओं ने गूंजायमान किया परिक्षेत्र

गौ माता की पूजा अर्चना के साथ वसुंधरा राजे का जन्मदिन मनाया गया

युवा मोर्चा वसुंधरा राजे समर्थक मंच जिला कोटपूतली बहरोड के जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में वसुंधरा राजे का 73वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता वसुंधरा राजे समर्थन मंच प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने गौ माता की पूजा अर्चना के साथ गोसवामणी की। इस दौरान गौ माता को गुड, दलिया और हरा चारा खिलाया गया।

इस अवसर पर युवाओं ने वसुंधरा राजे के दो बार के यशस्वी कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। युवाओं ने वसुंधरा राजे जिंदाबाद के नारों से परिक्षेत्र को गूंजायमान कर दिया। सुबह युवाओं ने बालाजी के मंदिर में शिव मंदिर में सफाई कार्य करते हुए भगवान की पूजा अर्चना भी की।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!