A2Z सभी खबर सभी जिले की

नारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 95 ट्रोमाडोल नशीले कैप्सूल के साथ एक युवती व एक पुरुष गिरफ्तार

नारायणपुर – पुलिस अधीक्षक जिला कोटपुतली-बहरोड के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 95 ट्रोमाडोल नशीले कैप्सूल के साथ एक युवती और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकुवार जाट उर्फ बलकेश पुत्र श्री उमराव जाट, उम्र 31 साल, निवासी रोलाना की ढाणी, मुण्डावरा, नारायणपुर और ज्योतिष्मा शर्मा पुत्री श्री हितेन्द्र तिवाडी, उम्र 20 साल, निवासी तिवाड़ी का मोहल्ला, नारायणपुर के रूप में हुई है।

पुलिस  के अनुसार कि 7 मार्च 2026 को नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसमें एक युवती और एक पुरुष सवार थे। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 95 ट्रोमाडोल नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!