A2Z सभी खबर सभी जिले की

मानगो नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

 

जमशेदपुर | 12 फरवरी 2026

मानगो नगर निगम क्षेत्र में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में मानगो नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्री जितेन्द्र कुमार देव ने वार्ड संख्या 11 से 15 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री देव ने आदिवासी बालिका मध्य विद्यालय, गांधी दयाल हाई स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, एम.एस. कम्युनिटी हॉल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित अन्य निर्धारित मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

Related Articles

सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों पर विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प तथा सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति की समीक्षा की और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्ड की आरओ श्रीमती बबली कुमारी, ईआरओ सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

✍️ Journalist: आनंद किशोर

📰 Akhand Bharat News (ब्यूरो चीफ)

🌍 All India Media Association (AIMA)

Show More
Check Also
Close
Back to top button