A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :महिला दिवस पर मेधावी छात्राओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जनपद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में स्थान पाने वाली 20 मेधावी छात्राओं को विधायक सदर व जिलाधिकारी ने ₹5000-₹5000 की धनराशि (डमी चेक) और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही चिकित्सा, पुलिस, शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार और महिला कल्याण विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे और बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा व लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!