A2Z सभी खबर सभी जिले की

कटनी रेलवे स्टेशन पर दौड़ती एक महिला… सिर पर सामान, चेहरे पर आत्मविश्वास… लेकिन ये कोई आम कुली नहीं हैं!

कटनी रेलवे स्टेशन पर दौड़ती एक महिला… सिर पर सामान, चेहरे पर आत्मविश्वास… लेकिन ये कोई आम कुली नहीं हैं! 

400 पुरुष कुलियों के बीच संध्या मारवी अकेली महिला कुली हैं, जिन्होंने अपने साहस और संघर्ष से सबके लिए एक मिसाल कायम की है। मध्य प्रदेश के कटनी जंक्शन पर काम करने वाली संध्या ने अपने पति के निधन के बाद तीन छोटे बच्चों की परवरिश का जिम्मा खुद उठाया — और इसके लिए उन्होंने कुली का काम चुना।

हर दिन वे कुंडम से करीब 45 किमी दूर जबलपुर से कटनी तक का सफर तय करती हैं और लगभग 40 पुरुष कुलियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मेहनत करती हैं। उनकी मेहनत, हिम्मत और न डगमगाने वाला जज़्बा सभी को प्रेरित करता है। ये कहानी सिर्फ कठिनाइयों की नहीं, बल्कि एक मां के अडिग संकल्प की है, जो अपने बच्चों के भविष्य के लिए हर चुनौती से भिड़ने को तैयार है।

सलाम है संध्या मारवी के इस अद्भुत हौसले को!

Related Articles

Show More
Check Also
Close
Back to top button