A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेश

शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर पर आयोजित हुई हिंदी प्रतियोगिता, कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा।

पीलीभीत। पूरनपुर नगर में संचालित शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर पर 07 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 7 बजे हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कोचिंग सेंटर के संचालक प्रेम सिंह ने बताया कि प्रत्येक रविवार को विभिन्न विषयों से संबंधित प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों में लगन की जिज्ञासा उत्पन्न करना है।

उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी छात्र कमजोर नहीं होता और कोई भी छात्र तेज नहीं होता। फ़र्क बस इतना होता है जो कमजोर होता है वह थोड़ा लापरवाह होता है और जो तेज होता है वह थोड़ा जिम्मेदार छात्र होता है। इसलिए हम छात्रों में अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। संचालक ने बताया प्रतियोगिता में अब तक जो भी छात्र प्रतिभाग ले रहे हैं। उनमें काफी बदलाव आया है, और वह लगातार सकारात्मक ऊर्जा की ओर बढ़ रहे हैं। अंत में संस्थान का उद्देश्य पढ़ेगा भारत बढ़ेगा भारत की मुहिम चलाकर तहसील पूरनपुर का शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करना है। कोचिंग सेंटर की शिक्षा कार्य शैली क्या है? यह उनके छात्र पहचान बताते हैं। और छात्रों ने संस्थान पर अभी तक जितने भी प्रशासनिक अधिकारी आएं हैं सभी को अपनी शिक्षा संस्कारों से मोहित कर चुके हैं।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!