A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसी में छह पशु तस्करों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई गिरफ्तार करने वाली टीम को, ₹25हजार का पुरस्कार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,

रिपोर्ट

“श्याम सुन्दर जायसवाल”

-अखंड भारत न्यूज़-

 

Related Articles

वाराणसी -पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने पशु तस्करी में लिप्त छह आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है,

लंका थाना क्षेत्र की पुलिस ने गोवंश तस्करी में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है,

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी छोटी गाड़ियों के माध्यम से शहर से गोवंश की तस्करी कर बिहार तक ले जाया करते थे, पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने धेराबंदी करते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया,

एसीपी कहा कि गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य कर ने वाली टीम को डीसीपी काशी जोन की तरफ से -₹25000 का इनाम भी दिया गया है,

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध और तस्करी में लिप्त तत्वो के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगाकर जारी रहेगी ,

Show More
Check Also
Close
Back to top button