A2Z सभी खबर सभी जिले की

सांदिपनी स्कूल में जल्द शुरू होंगे दाखिले: जनप्रतिनिधियों की पहल पर कलेक्टर का सकारात्मक आश्वासन 

नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े के नेतृत्व में पार्षदों ने की कलेक्टर से मुलाकात

सांदिपनी स्कूल में जल्द शुरू होंगे दाखिले: जनप्रतिनिधियों की पहल पर कलेक्टर का सकारात्मक आश्वासन 

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

नगर पालिका परिषद पांढुर्णा के जनप्रतिनिधियों ने शहर के विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर पांढुर्णा से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीपजी घाटोडे, सभापति श्री प्रदीपजी जुननकर, श्री महेन्द्रजी घोडे, श्री उमेशजी झरकड़े, पार्षद श्री प्रदीपजी कामदार एवं मनोनीत पार्षद श्री प्रशांतजी दाढे शामिल रहे।
मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने शहर के प्रतिष्ठित सांदिपनी स्कूल में लंबे समय से लंबित चल रही प्रवेश प्रक्रिया का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

Related Articles

उन्होंने कलेक्टर महोदय को अवगत कराया कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन स्कूल में दाखिले प्रारंभ नहीं होने से अनेक छात्र-छात्राएं प्रभावित हो रहे हैं। विशेष रूप से ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को इसका अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


जनप्रतिनिधियों ने मांग रखी कि शीघ्र ही सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए, ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो और सभी को समान अवसर मिल सके।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर महोदय ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना विलंब किए सांदिपनी स्कूल में सभी कक्षाओं के लिए नए दाखिले शुरू किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाए कि शहर के प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को इसका लाभ मिले।

इस निर्णय से अभिभावकों और विद्यार्थियों में राहत की भावना देखी जा रही है। लंबे समय से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे परिवारों को अब उम्मीद है कि जल्द ही उनके बच्चों का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित हो सकेगा।
स्थानीय नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!