मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहरराजेश कुमार पूंछ मेंढर के मनकोट सेक्टर में डंपर और ई-रिक्शा की टक्कर में 4 घायल एक को उन्नत इलाज के लिए जीएमसी राजौरी रेफर किया गया पुंछ, 8 नवंबर: रविवार की सुबह मेंढर के मनकोट ससेट रामस्वरूप मुंड ने इस दीपावली पर कर्मचारी का दिल लुट लियाइंदौर बड़वानीबड़वानी में पटाखे दुकानों को नोटिस मिलने पर व्यापारियों का विरोध। विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में खुली दुकानमें ।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्नमहिला कॉमन हाल का एसबीए अध्यक्ष ने किया शिलान्यासबानसूर: अलवर रोड़ पर स्वास्थियां मन्दिर के पास रोडवेज बस ने मारी बाईक को टक्कर, बाईक चालक की मौके पर ही मौत*राजा भैया की खुली चुनौती! कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर बड़ा ऐलानहमीरपुर :45शिकायतों में पांच का निस्तारणबहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहरराजेश कुमार पूंछ मेंढर के मनकोट सेक्टर में डंपर और ई-रिक्शा की टक्कर में 4 घायल एक को उन्नत इलाज के लिए जीएमसी राजौरी रेफर किया गया पुंछ, 8 नवंबर: रविवार की सुबह मेंढर के मनकोट ससेट रामस्वरूप मुंड ने इस दीपावली पर कर्मचारी का दिल लुट लियाइंदौर बड़वानीबड़वानी में पटाखे दुकानों को नोटिस मिलने पर व्यापारियों का विरोध। विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में खुली दुकानमें ।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्नमहिला कॉमन हाल का एसबीए अध्यक्ष ने किया शिलान्यासबानसूर: अलवर रोड़ पर स्वास्थियां मन्दिर के पास रोडवेज बस ने मारी बाईक को टक्कर, बाईक चालक की मौके पर ही मौत*राजा भैया की खुली चुनौती! कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर बड़ा ऐलानहमीरपुर :45शिकायतों में पांच का निस्तारण
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आने वाले समय में पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया होगी अधिक सरल, पारदर्शी एवं तेज

आने वाले समय में पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया होगी अधिक सरल, पारदर्शी एवं तेज
WhatsApp Facebook


जहानाबाद। जिले में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था की प्रगति का जायजा लेने और लोगों की आशंकाओं को दूर करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने गुरुवार को निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेपरलेस प्रक्रिया के तहत निबंधन कराने वाले सात जमीन मालिकों को उनके दस्तावेज सौंपे। डीएम ने निबंधन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और अधिकारियों से व्यवस्था के संचालन एवं प्रगति के संबंध में विस्तृत विवरण प्राप्त किया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को कुल 16 निबंधन की प्रक्रियाएं चल रही थीं, जिनमें से सात पूरी हो चुकी थीं।

डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने कहा कि पेपरलेस निबंधन को लेकर लोगों में धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ रही है। शुरुआती दौर में लोगों के मन में जो आशंकाएं थीं, वे अब दूर हो रही हैं और लोग नई व्यवस्था को अपना रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया और अधिक सरल, पारदर्शी एवं तेज होगी।

निबंधन कार्यालय की सब-रजिस्ट्रार वंदना कुमारी ने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इसका असर निबंधन की संख्या में भी दिख रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में इस व्यवस्था को लेकर लोगों में और अधिक जागरूकता आएगी तथा निबंधन कार्य में तेजी आएगी।

पेपरलेस रजिस्ट्री कराने वाले जहानाबाद निवासी अरुण ने भी नई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल काफी अच्छी है। प्रक्रिया सरल होने के कारण उनका निबंधन कार्य आसानी से पूरा हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस व्यवस्था का एक बड़ा लाभ यह है कि लोगों को बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय सीधे निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से निबंधन कराने का अवसर मिल रहा है। डीएम के निरीक्षण के दौरान निबंधन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।