A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्वीट्स हाउस में की जांच 

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट मौदहा हमीरपुर। चार दिन पहले हुई जांच और मिठाई के नमूने लेने के बाद गुरुवार को फिर से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के आने से हडकंप मच गया हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा है।

कस्बे की मुख्य बाजार में स्थित जय भवानी स्वीट्स हाउस में बीते चार दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई के नमूने लेने के बाद गंदगी देख नाराजगी जताई थी और मिठाईयां नष्ट कराईं थी। लेकिन गुरुवार रक्षाबंधन के त्यौहार के ऐन पहले जब बाजार में जमकर चहल पहल थी उसी समय खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एक बार फिर पहुंच गई। हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मात्र साफ सफाई देखने के साथ एक नोटिस जारी किया जिसका तीन दिन में दूकान संचालक को जवाब देना है।

 

 

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button