मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
गुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणागुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा
A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्य प्रदेश

डबरा में तीसरे दिन भी जारी रहा पार्षदों का सत्याग्रह; पूर्व चेयरमैन महाराज सिंह राजौरिया एवं पार्षद सुमित साहू बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

डबरा में तीसरे दिन भी जारी रहा पार्षदों का सत्याग्रह; पूर्व चेयरमैन महाराज सिंह राजौरिया एवं पार्षद सुमित साहू बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
WhatsApp Facebook
भूख हड़ताल पर बैठे पार्षदगण जिसमें पूर्व रुप से महाराज सिंह राजोरिया व सुमित साहू
डबरा में तीसरे दिन भी जारी रहा पार्षदों का सत्याग्रह; पूर्व चेयरमैन महाराज सिंह राजौरिया एवं पार्षद सुमित साहू बैठे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डबरा/ नगर पालिका परिषद डबरा की प्रशासनिक उदासीनता, पक्षपात और भ्रष्टाचार के विरोध में पार्षदों तथा क्षेत्रीय नागरिकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी उग्र रूप से जारी रहा। मांगों पर कोई प्रशासनिक सुनवाई न होने के विरोध में बुधवार को पूर्व चेयरमैन व पार्षद महाराज सिंह राजौरिया तथा पार्षद सुमित साहू अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। ‘जनसमस्याओं पर नगर पालिका का रवैया पूरी तरह उदासीन’ — महाराज सिंह राजौरिया भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व चेयरमैन एवं पार्षद महाराज सिंह राजौरिया ने कहा कि वार्ड क्रमांक 16 सहित पूरे डबरा शहर में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए सैकड़ों आवेदन नगर पालिका परिषद डबरा एवं जिला कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा पत्रों का जवाब तक नहीं दिया जाता। छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए आम जनता और जनप्रतिनिधियों को महीनों इंतजार कराया जाता है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन कुछ चुनिंदा वार्डों को अनुचित प्राथमिकता दे रहा है, जबकि बाकी वार्डों के साथ सौतेला व्यवहार कर किनारे किया जा रहा है। आज शहर की मुख्य सड़कें और गलियां अंधेरे में डूबी हैं, जिससे रात के समय महिलाओं और आम नागरिकों का निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भूख हड़ताल किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि केवल और केवल डबरा की जनता के हक और शहर के विकास के लिए की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता महाराज सिंह वार्ड क्रमांक 16 से पार्षद है, उनके द्वारा पुराना गाड़ी अड्डा रोड एवं रामगढ़ नरिया की सफाई व निर्माण कार्य हेतु धरना तक दिया जा चुका है, फाइल बन चुकी है, लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई। ‘शासकीय धन का हो रहा दुरुपयोग’ — पार्षद सुमित साहू धरनास्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद सुमित साहू ने नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा पहले से कराए गए निजी कार्यों का भुगतान नगर पालिका कोष से करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। यह सीधे तौर पर शासकीय धन का खुला दुरुपयोग और भ्रष्टाचार है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन रहेगा जारी सभी पार्षदों ने चेतावनी दी है कि जब तक शहर की रोकी गई विकास फाइलें स्वीकृत नहीं होतीं, भ्रष्टाचार की जांच नहीं होती और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों व पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त नहीं किया जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। उपस्थित श्री सत्येंद्र दुबे उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता महाराज सिंह राजोरिया अरविंद हीरा सुमित साहू महाराज सिंह राजोरिया पूर्व पार्षद विक्रम वीर दुबे सरदार सिंह कुशवाहा नरेश पलिया लवलेश कैन दिनेश मौर्य सुदर्शन सिंह रावत बलविंदर सिंह नरेश प्रजापति श्रीकांत पाठक जमील खान केदारसह रावत हरप्रीत सिंह सरदार सुनील साहू पतिराम साहू जितेंद्र प्रजापति जय मोदी धर्मेंद्र गजेंद्र सिंह राजोरिया विजेंद्र सिंह रावत सुनीता प्रेमवती राजेश्वरी लक्ष्मी शांति लक्ष्मी रानी प्रेमवती उमा कृष्णा अनीता योगेश दंडोतिया हरज्ञान साहू जितेंद्र एवरन सिंह रावत नीरज साहू जगदीश साहू उमाशंकर साहू विशाल मोदी आकाश जाटव आदि लोग उपस्थित थे

AKHAND BHARAT NEWS REPORTER

एम एस बिशौटिया GWALIOR MADHYA PRADESH

Akhand Bharat News के अधिकृत संवाददाता।

सत्यापन करें →