
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। जिला अस्पताल में कर्मचारी द्वारा अस्पताल परिसर में कथित तौर पर अनुशासनहीनता किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में अस्पताल के एक कक्ष में कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह के साथ एक निजी युवक के मौजूद होने तथा कुर्सी पर बैठकर सिगरेट पीने और बियर की बोतल दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

वायरल वीडियो को लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि अस्पताल परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर कर्मचारी ने निजी युवक के साथ समय बिताया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में भी खलबली मच गई।
हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच कराए जाने और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। अब देखना है कि वायरल वीडियो को लेकर स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है।

