A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :पत्नी और साले द्वारा की गई मारपीट से आहत युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। पत्नी और साले द्वारा की गई मारपीट से आहत होकर युवक ने खेतोँ में बबूल के पेड पर फांसी लगा ली, घटना की सूचना पर गांव में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने मामले की जांच करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंकराव निवासी परशुराम (35)पुत्र कलाराम ने गांव के काफी दूर इंगोहटा निवासी छोटे सिंह के खेत में बबूल के पेड पर रस्सी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हडकंप मच गया और सैकडों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है जबकि मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शादी बांदा के कलक्टर पुरवा में हुई थी लेकिन पत्नी अक्सर झगड़ा करती थी जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था और घटना की रात भी ऐसा ही कुछ हुआ था। मृतक के पिता कलाराम ने बताया कि, उसकी बहू और बहू के भाई ने गाली गलौज करते हुए रात में उसके साथ मारपीट की थी जिसको लेकर वह दुखी था और कितनी रात में घर से निकल गया उन्हें जानकारी नहीं है वह अपने पुत्र की मौत को लेकर पत्नी और उसका भाई जिम्मेदार हैं। फिलहाल पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और तहरीर के बाद कार्यवाही करने की बात कह रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button