A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

ज्ञानवर्धक साबित होगी जिला कृषि, विकास औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी: जिलाधिकारी

मुरादाबाद में जिला कृषि, विकास औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ

मुरादाबाद में प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ करते जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह।

मुरादाबाद, यूपी (पंकज कुमार)। जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी मुरादाबाद (अनुगूंज) का उद्घाटन समारोह पंचायत भवन स्थित जिगर मंच पर किया गया। यहां सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा फीता काटकर व नारियल फोड़कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्ववलित किया।

इस दौरान मंच से मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी यहां के निवासियों का न केवल मन मोह लेगा बल्कि ज्ञानवर्धक विविध कार्यक्रम उनके ज्ञान में वृद्धि करेगा। उन्होंने कहा कि जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारम्भ हो रहा है जोकि 27 जून 2024 तक चलेगा तथा कार्यक्रमों का आयोजन जिगर मंच एवं पंचायत भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य मनोरंजन ही नहीं सर्वांगीर्ण विकास करना भी है। कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि इस प्रदर्शनी से स्थानीय, उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाए। जिलाधिकारी ने मुरादाबाद की शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अनुरोध किया कि वह ज्यादा से ज्यादा कृषि प्रदर्शनी में आकर लाभप्रद जानकारी प्रदान कर लाभ लें।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ केसीएम स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक तथा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुती के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव अकांक्षी द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के दौरान मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व सत्यम मिश्र, अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, संयुक्त आयुक्त उधोग योगेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुरादाबाद में प्रदर्शनी के दौरान गुब्बारे उड़ाते जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
मुरादाबाद में प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुंचे जिलाधिकारी का स्वागत करतीं अधिकारी।
मुरादाबाद में प्रदर्शनी के दौरान दीप प्रज्वलित करते जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
प्रदर्शनी के दौरान बोलते जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!