A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

भगोरा में हिन्दू सम्मेलन हुआ संपन्न

अखंड भारत न्यूज से जिला रिपोर्टर विक्रम गुर्जर की रिपोर्ट  – माचलपुर नगर के समीप ग्राम भगोरा मंडल में संघ के शताब्दी वर्ष में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे माताएं बहने आदि भी उपस्थित रही हिंदू सम्मेलन में चल समारोह के रूप में विभिन्न प्रकार की झांकियां प्रस्तुत कर ग्राम के विभिन्न मार्गो से होते हुए जुलूस निकाला जहां पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया हिंदू सम्मेलन में भगोरा मंडल में आने वाले पांचो गांव के लोग उपस्थित रहे संत समाज ने सनातन धर्म का ध्वज लहराया एवं अपने ओजस्वी शब्दों के माध्यम से पंडित पुलकित जी नागर मंदसौर के द्वारा सनातनियों को ओजस्वीवक्तव्य दिए गए एवं सुकेत कोटा से आए हुए पंडित सत्यनारायण शर्मा के द्वारा भी सनातनी धर्म प्रेमी बंधुओं को राष्ट्रवादी शब्दों के द्वारा जगाया गया मुख्य वक्ता के रूप में संघ के जिला कार्यवाहक के द्वारा अपने उद्बोधन से हिंदुत्व के प्रति सजकता और आत्मिकता से रहना तथा रामायण और महाभारत के वक्तव्य सुना गए और पांच परिवर्तन के महत्व को समझाया गया इस प्रकार जय घोष कर मां भारती की आरती कर समरसता भोज का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!