मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सात तलाई सड़क हादसे में घायल युवक की मौत।नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की मांग, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापनअल्प वर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने हेतु समन्वित कार्ययोजना बनाएं अधिकारी – सावित्री ठाकुरमाता की आराधना में देर रात तक गरबा, भजनों की बही गंगामनावर में खेल सुविधाओं को मिलेगी नई उड़ान, 2 हेक्टेयर जमीन आवंटितसिंघाना की प्राचीन शक्तिपीठ मां हरसिद्धि के दरबार में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था*मीरजापुर में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन* *दिव्या मित्तल ने की शिरकत नवरात्र के उत्सवी माहौल में डांडिया की धुन पर झूमे परिवार, महिलाएं औरमिर्जापुर में बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने की पहल*##//बुंदेलखंड के छतरपुर से तनुज दुबे बने राहुल गांधी के ‘बैटमैन’, राष्ट्रीय मीडिया में तस्वीर की चर्चा##बड़वानी नगर पालिका पी , आई,सी, बेठक , बेठक में 18, एजेडे सर्वसम्मति से पारितसात तलाई सड़क हादसे में घायल युवक की मौत।नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की मांग, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापनअल्प वर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने हेतु समन्वित कार्ययोजना बनाएं अधिकारी – सावित्री ठाकुरमाता की आराधना में देर रात तक गरबा, भजनों की बही गंगामनावर में खेल सुविधाओं को मिलेगी नई उड़ान, 2 हेक्टेयर जमीन आवंटितसिंघाना की प्राचीन शक्तिपीठ मां हरसिद्धि के दरबार में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था*मीरजापुर में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन* *दिव्या मित्तल ने की शिरकत नवरात्र के उत्सवी माहौल में डांडिया की धुन पर झूमे परिवार, महिलाएं औरमिर्जापुर में बागवानी को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने की पहल*##//बुंदेलखंड के छतरपुर से तनुज दुबे बने राहुल गांधी के ‘बैटमैन’, राष्ट्रीय मीडिया में तस्वीर की चर्चा##बड़वानी नगर पालिका पी , आई,सी, बेठक , बेठक में 18, एजेडे सर्वसम्मति से पारित
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :थाने के बाहर पति-पत्नी और युवक के बीच हंगामा, वीडियो वायरल

हमीरपुर :थाने के बाहर पति-पत्नी और युवक के बीच हंगामा, वीडियो वायरल
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में थाने के बाहर पति, पत्नी और एक युवक के बीच हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपनी पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक को रोकने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है, जबकि दोनों उससे बचते हुए मुंह छिपाकर निकलने की कोशिश करते नजर आते हैं।बताया जा रहा है कि पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने पहले उसके खिलाफ भरण-पोषण (मेंटीनेंस) और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बावजूद वह दूसरे युवक के साथ घूम रही थी। इसी बात को लेकर उसने दोनों को पकड़कर थाने ले जाने की कोशिश की, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले से वैवाहिक विवाद चल रहा है तथा दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की विवेचना प्रचलित है।पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के संबंध में थाना सुमेरपुर पुलिस ने संबंधित युवक के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।