A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

मोना की जीत की मन्नत पूरी होने पर बाबा को समर्पित हुआ घण्टा

मोना की जीत की मन्नत पूरी होने पर बाबा को समर्पित हुआ घण्टा

बाबा धाम में सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना के साथ घण्टा का पूजन अर्चन करते श्रद्धालु

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की हैट्रिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने मन्नत पूर्ण होने पर बाबा धाम में घण्टा समर्पित किया। कुम्भीआइमा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रभात ओझा की अगुवाई में बाबा घुइसरनाथ धाम मे पहुंचकर पांच किलो का घंटा विधिविधान से समर्पित किया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने घंटा पूजन कर बाबा के जयघोष का शंखनाद भी किया। बतादें विधानसभा चुनाव में विधायक आराधना मिश्रा मोना की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने बाबा धाम में मन्नतें मांगी थी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, रामबोध शुक्ल, त्रिभु तिवारी, पिण्टू पाण्डेय, सुधाकर पाण्डेय आदि रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button