सांदीपनी विद्यालय सौसर का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, छात्रवृत्ति एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी जारी
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में शिक्षा गुणवत्ता को मिल रहा प्रोत्साहन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा जिले के सांदीपनी विद्यालय सौसर के प्राचार्य कार्यालय द्वारा 23 अप्रैल 2026 को सत्र 2026-27 की बैठक संबंधी विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, विद्यालय में एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से 100% छात्रवृत्ति का वितरण किया जा चुका है, हालांकि एमपी टास पोर्टल चालू न होने के कारण एस.सी. और एस. टी. वर्ग की छात्रवृत्ति का वितरण अभी शेष है; वहीं NMMS के 51 पात्र विद्यार्थियों में से 39 को छात्रवृत्ति मिल चुकी है और 12 की लंबित है। सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है, जिसमें कक्षा 10वीं का परिणाम सर्वाधिक 98.83% और 12वीं का 91.77% रहा, जबकि 9वीं व 11वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 70.50% और 70.89% दर्ज किया गया। इसके अलावा, निःशुल्क साईकल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं के 20 (14 बालक, 6 बालिका) और कक्षा 6वीं के 24 (13 बालक, 11 बालिका) विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है।
विद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि छात्र हितांशु जगन्नाथ मर्सकोले (77.55%) और समिक्षा ज्ञानेश्वर पाटील (76.65%) का चयन प्रतिष्ठित JEE परीक्षा में हुआ है, तथा कु. निकिता लक्ष्मण फरकसे, कु. लतिका राजेश निखाडे और आर्यन प्रभाकर निकाजू ने ‘सुपर 100’ में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिले में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रवृत्ति वितरण और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो रहा है।