“नारी सम्मान पर सियासत नहीं सहेंगे” — रामाकोना मंडल में महिला शक्ति का आक्रोश, विरोध मार्च में गूंजा जन-आक्रोश
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 को पारित होने से रोकने के आरोपों को लेकर कांग्रेस एवं विपक्षी दलों के खिलाफ रामाकोना मंडल के बूथ क्रमांक 185, गुजरखेडी में महिलाओं का जबरदस्त जन-आक्रोश देखने को मिला। यहां आयोजित जन-आक्रोश महिला सम्मेलन एवं विरोध मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विपक्ष की कथित नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
सम्मेलन में वक्ताओं ने एक स्वर में आरोप लगाया कि विपक्षी दल नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर केवल राजनीतिक स्वार्थ साध रहे हैं और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानून को रोकने के लिए षड्यंत्र और कुचक्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, जिसे रोकना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री एवं नारी शक्ति वंदन अभियान की जिला प्रभारी श्रीमती माया राऊत जी, नगर पांढुर्णा की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती भुषना हिवसे जी, महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती पार्बती खुरसंगे जी, तथा अभियान की मंडल प्रभारी श्रीमती वंदना आहके जी उपस्थित रहीं।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष श्री नामदेव पाल जी, मंडल महामंत्री श्री संजय बागडे जी एवं श्री सूर्यभान चिकटे जी सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सम्मेलन के बाद महिलाओं ने विरोध मार्च निकालकर अपने आक्रोश को मुखर किया। मार्च के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि वे नारी सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगी।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती वंदना इवनाती जी, श्रीमती जयमाला वाहने, श्रीमती सुनीता वाहने, श्रीमती छाया वाहने, श्रीमती शोभा पाटील, सुनीता सत्रबुधे, अंकित सत्रबुधे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।