

मनोज कुमार चौहान की रिपोर्ट,,, अखंड भारत न्यूज़
बाघमारा:बीसीसीएल ब्लॉक-2 के न्यू मधुबन वाशरी में शुक्रवार की देर रात्रि बड़ा हादसा हो गया। वाशरी का नंबर-1 सेलो अचानक भरभरा कर धराशायी हो गया, जिससे करीब 5 हजार टन वाश कोयला मलबे के साथ नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वही सूचना मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। हादसे के दौरान नंबर-3 सेलो में एक कर्मी फंस गया, जिसे सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू कार्य में मदद के लिए बोकारो सेल से बड़ा एयर सर्विस क्रेन मंगाया गया है। साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से फंसे कर्मी की स्थिति की जानकारी ली गयी।कड़ी मशक्कत और घण्टों चली रेस्क्यू के बाद दस हुए कर्मी धर्मेंद्र ठाकुर को वहीँ के एक सहकर्मी के साहस सुरक्षित उतार लिया गया।बताते चलें कि डेढ़ साल पहले ही इस वाशरी का उद्घाटन कोयला मंत्री ने ऑनलाइन किया था, लेकिन इतने कम समय में ही बड़ा हादसा हो गया। घटनास्थल पर पहुँचे बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो ने भी कंपनी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। उन्होंने दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की लगातार रेस्क्यू कार्य में लगी हुई है।मामले में मौके पर पहुँचे बीसीसीएल ब्लॉक 02 के जीएम कुमार रंजीव ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नही हुआ है।साथ ही यह भी कहा कि मामले की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।वाशरी के कार्य प्रभवित होने से सवाल पर कहा कि फिलहाल सभी बिंदुओं पर निरीक्षण करने के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा।ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।