A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीमनोरंजन
Trending

एंबुलेंस चालक ने शव को निकाला बाहर , हो गयी नौंक झोंक पहुंची पुलिस

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

एंबुलेंस चालक ने शव को निकाला बाहर , हो गयी नौंक झोंक पहुंची पुलिस

थाना लोधा लोधा क्षेत्र खेरेश्वर मंदिर के सामने रविवार दोपहर में उस समय बखेड़ा हो गया जब एंबुलेंस
चालक ने शव को बाहर निकाल दिया । मामला ये था कि कासगंज के वृह्मपुरी निवासी कमलकांत मिश्रा को पीलिया की शिकायत होने पर आगरा के रामबाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से दिल्ली रैफर कर दिया दिल्ली जाते समय जेवर टोल प्लाजा के पास कमलकांत ने दम तोड़ दिया मृत्यु होने पर वापस कासगंज लौट रहे थे अलीगढ में पहुंचते ही खेरेश्वर मंदिर के सामने एंबुलेंस चालक ने शव को बाहर निकाल दिया और कासगंज जाने के लिए मना कर दिया काफी नोंक झोंक होने के बाद मृतक की सास मीनू देवी ने कंट्रॉलरुम को सूचना दे दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया और एंबुलेंस चालक को समझा बुझाकर शव को कासगंज भेजा ।

Show More
Back to top button