A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले में भारत जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना अभियान तेज

आमजनों को भारत जनगणना 2027 के प्रथम चरण की स्व गणना को जागरूकता

जिले में भारत जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना अभियान तेज

आमजनों को भारत जनगणना 2027 के प्रथम चरण की स्व गणना को जागरूकता

जहानाबाद। जिले में भारत जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना अभियान तेज कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी डॉ. प्रीति के निर्देश पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में आमजनों को स्व-गणना की जानकारी दी जा रही है और उन्हें इसमें शामिल कराया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को घोसी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सरिता कुमारी ने क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने आमजनों को भारत जनगणना 2027 के प्रथम चरण की गणना के बारे में बताया।

Related Articles

घोसी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरा में पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, पैक्स अध्यक्ष श्री वरुण शर्मा और प्रखंड प्रमुख घोसी श्रीमती जयमंती देवी ने अपनी स्व-गणना पूरी की। इसके अतिरिक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, घोसी ने भी अपने क्षेत्र में आमजनों को स्व-गणना के लिए जागरूक किया और उन्हें इसमें शामिल कराया। स्व-गणना के महत्व और प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया काको नगर पंचायत क्षेत्र में भी स्व-गणना का कार्य सक्रिय रूप से चल रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, काको के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राहुल कुमार और कायनात इंटरनेशनल स्कूल, काको के प्रधानाचार्य सह समाजसेवी श्री शकील अहमद काकवी ने भी अपनी स्व-गणना की। कायनात इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों और उनके अभिभावकों को भी स्व-गणना के महत्व और प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया।

वैकल्पिक रूप से ई-मेल आईडी दर्ज करनी होती है स्व-गणना प्रक्रिया के तहत, अनुभाग 1 में पोर्टल में प्रवेश और प्रारंभिक पंजीकरण करना होता है। इसके लिए https://se.census.gov.in पर जाकर अपने राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का चयन करना और कैप्चा कोड दर्ज करना होता है। परिवार पंजीकरण के लिए परिवार के मुखिया का नाम, 10 अंकों का मोबाइल नंबर और वैकल्पिक रूप से ई-मेल आईडी दर्ज करनी होती है। परिवार के मुखिया का नाम बाद में बदला नहीं जा सकेगा। प्रत्येक परिवार के लिए केवल एक मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा सकता है और एक बार पंजीकृत होने के बाद वह मोबाइल नंबर किसी अन्य परिवार के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!