

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब शराब ठेका भी उनके निशाने पर आ गए हालांकि पुलिस ने सेल्समेन की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरेला थाना क्षेत्र के ग्राम बरांव गांव निवासी ब्रजेश कुमार यादव ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी मिथलेश के नाम पर एक शराब ठेका आवंटित है जो मौदहा कोतवाली के गहबरा चौकी में संचालित हैं। और वह उक्त दूकान मेँ सेल्समेन के रूप में रहता है।ब्रजेश कुमार ने बताया कि, बीते आठ नौ फरवरी की दरम्यानी रात जब वह ठेका बंद कर अपने घर चला गया तो अज्ञात चोरों द्वारा ठेका का ताला तोडकर सात पेटी देशी शराब जिसकी अनुमानित लागत साढे तेईस हजार,तीन पेटी बीयर जिसकी अनुमानित लागत लगभग साढे पांच हजार रुपये, ई पाश मशीन जिसकी अनुमानित लागत पैंतीस हजार रुपये और छः हजार से अधिक की नकदी ले गए। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।