A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला खंडेलवाल वैश्य सेवा समिति का महिला प्रशिक्षण कैंप का हुआ समापन

दौसा जिला खंडेलवाल वैश्य सेवा समिति का महिला शिल्प अभिरुचि प्रशिक्षण कैंप का समापन हुआ

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा।
भारत विकास परिषद् दौसा
के प्रेरणादायी निर्देशन में
समाज की जागरूक महिलाओ एवम किशोरियों के लिए हुए
शिल्प अभिरुचि प्रशिक्षण का मेगा समर कैंप का समापन
आदर्श विद्या मंदिर शहर में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वृद्धि बिरदी चंद महावर अध्यक्ष विद्या मंदिर शिक्षा समिति, अध्यक्षता भारत विकास परिषद अध्यक्ष संजय पीलवा, विशिष्ट अतिथि दिनेश मीना, विनोद कुमार शर्मा, सुनीता जटवाड़ा व निषा गुप्ता रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।
समिति की महिला प्रमुख कविता रेला ने बताया कि इस शिविर में मेहंदी आर्ट,
ज्वैलरी मेकिंग,बैग एवम पर्स मेकिंग , आर्टिफिशियल ज्वेलरी तथा पूजा की थाली बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमे समाज की महिलाएं व किशोरियां ने भाग लिया । प्रशिक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक दिए गए।
इस अवसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सेमिनार भी आएगी की गई जिसमें सुनीता जटवाड़ा ने बताया कि केक पढ़े-लिखी नारी ही परिवार को संभाल सकती है। अभियान के अंतर्गत परिषद की भूमिका के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि बेटियां समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करती हैं क्योंकि वह परिवार के माध्यम से इस कार्य को संपन्न करती हैं। उन्होंने घटते हुए लिंगानुपात पर भी
चिंता जताते हुए कहा कि यदि यह अनुपात बिगड़ गया तो समझ में विभिन्न प्रकार की विकृतियां पैदा होगी जो

कि देश की अखंडता के लिए खतरा बनेंगे।
इस अवसर पर अंजू रेला, महिला सहभागिता प्रमुख जागृति रेला विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती मीना चौकड़ायत,अर्चना पीलवा, पिंकी सकट, सहित कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!