A2Z सभी खबर सभी जिले की

मांडू में कल आरएसएस का पथ संचलनः शताब्दी वर्ष की तैयारियां पूरी;  महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज जी बोले- यह युवाओं में सामाजिक समरसता बढ़ाने का अवसर

मांडू में कल आरएसएस का पथ संचलनः शताब्दी वर्ष की तैयारियां पूरी;

 

महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज जी बोले- यह युवाओं में सामाजिक समरसता बढ़ाने का अवसर

 

Related Articles

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

मांडू न्यूज/धार जिले के मांडू में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पथ संचलन निकलेगा। संघ अपने शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक बनाने और नए सदस्यों को जोड़ने की तैयारियों में जुटा है। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

 

बच्चों को वितरीत की गणवेश

 

नगर और गांवों के घर-घर जाकर नगर कार्यवाहक और उनकी टीम ने गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरण और स्वयंसेवकों की भर्ती की जानकारी दी। मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर गुरुकुल के करीब 100 से अधिक बच्चों को बुधवार को गणवेश वितरित किया गया। ये बच्चे गुरुवार को पथ संचलन में शामिल होंगे। गणवेश वितरण मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज ने किया।

पथ संचलन का मार्ग और समय

 

संचलन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा। यह श्री राम मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फिर मंदिर परिसर पहुंचेगा। नगरवासी जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत करेंगे।

 

धर्म सभा और बौद्धिक सत्र होगा

 

संचलन के बाद एक धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसे महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज संबोधित करेंगे। संचलन से पहले प्रार्थना और बौद्धिक सत्र भी आयोजित किए गए थे, जिससे एकता और अनुशासन की भावना बढ़ाई गई।स्वयंसेवकों का संदेश दिया

 

कार्यवाहक पंकज चौधरी ने बताया कि नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और आम जनता द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया जाएगा। इस बार काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने नया गणवेश खरीदा है।

 

महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज ने क्षेत्रवासियों से राष्ट्रहित और धर्महित में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को सामाजिक समरसता और संगठनात्मक शक्ति बढ़ाने का अवसर देते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!