A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए गायत्री ओझा का योगदान अप्रतिम

समाजसेविका की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा में परिचर्चा

सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए गायत्री ओझा का योगदान अप्रतिम

समाजसेविका गायत्री ओझा को पुष्पांजलि अर्पित करते न्यायमूर्ति अरविन्द त्रिपाठी व अन्य
प्रयागराज। अल्लापुर स्थित कुंदन गेस्ट हाउस में पार्षद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संजय ओझा की मां समाजसेविका गायत्री देवी ओझा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायमूर्ति अरविन्द त्रिपाठी तथा आल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने गायत्री देवी ओझा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। न्यायमूर्ति अरविन्द त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्गीया गायत्री ओझा ने जीवन पर्यन्त जरूरतमंद तबके की मदद करते हुए सामाजिक सरोकार को प्रेरणास्पद दिशा प्रदान की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने भी स्वर्गीया गायत्री ओझा की स्मृति को नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व को अविस्मरणीय कहा। कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता एवं पूर्व पार्षद संजय ओझा ने अपनी मां गायत्री की स्मृति में सामाजिक योगदान की श्रृंखला मजबूत बनाने का संकल्प जताया। अतुल ओझा ने गायत्री के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन संतोष ओझा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व संचालन बबलू ओझा ने किया। इस मौके पर रिटायर्ड आईएएस डा. शंकरदत्त ओझा, विष्णु दत्त ओझा, विकास मिश्र, संदीप शुक्ल, अनिल महेश, शैलेन्द्र मिश्र, दिनेश सिंह, देवेश शुक्ला, जगदीश ओझा आदि रहे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!