A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

नागरिकों को स्वच्छ, सम्मानजनक एवं आधुनिक अंत्येष्टि सुविधा प्रदान करेगा विद्युत संचालित यह शवदाह गृह

नागरिकों को स्वच्छ, सम्मानजनक एवं आधुनिक अंत्येष्टि सुविधा प्रदान करेगा विद्युत संचालित यह शवदाह गृह

‎शवदाह गृह का नियमित, सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को निर्बाध रूप से सुविधा का लाभ मिल सके..

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। जिला पदाधिकारी–सह–अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, जहानाबाद अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व, विशेष निर्देश एवं निरंतर अनुश्रवण के परिणामस्वरूप नगर परिषद जहानाबाद क्षेत्र अंतर्गत दरघा नदी के तट पर स्थित विद्युत शवदाह गृह को पूर्णतः क्रियाशील कर दिया गया है। यह महत्वपूर्ण जनसुविधा अब सभी आवश्यक तकनीकी, विद्युत एवं संचालन संबंधी व्यवस्थाओं के साथ नागरिकों के उपयोग हेतु तैयार है। इस उपलब्धि में उप विकास आयुक्त, जहानाबाद डॉ. प्रीति के मार्गदर्शन में जिला गंगा समिति की बैठकों के माध्यम से बुडको, नगर परिषद एवं विद्युत विभाग के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया। इस क्रम में निदेशक, डीआरडीए सह नोडल पदाधिकारी, जिला गंगा समिति डॉ. रोहित कुमार मिश्रा तथा जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति अमित कुमार की सक्रिय एवं सतत भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

‎विद्युत संचालित यह शवदाह गृह नागरिकों को स्वच्छ, सम्मानजनक एवं आधुनिक अंत्येष्टि सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही, इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा नदी तटों की स्वच्छता एवं गरिमा बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Related Articles

‎जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद तथा परियोजना पदाधिकारी, बुडको को निर्देशित किया गया है कि शवदाह गृह का नियमित, सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को निर्बाध रूप से इस सुविधा का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के अवसर पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष, नागरिक सुरक्षा परिषद उपाध्यक्ष, अपर समाहर्ता, (राजस्व), अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम), जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी , परियोजना पदाधिकारी बुडको, उप परियोजना पदाधिकारी बुडको, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, वार्ड पार्षदगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!