A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पहल कर निकाला रास्ता, अनशन समाप्त 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। मौदहा तहसील में उपजिलाधिकारी और अधिवक्ताओं के बीच पिछले करीब एक माह से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं की पहल, मध्यस्थता और आपसी संवाद के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, जिससे लंबे समय से जारी गतिरोध समाप्त हो गया।

विवाद के समाधान के बाद उपजिलाधिकारी ने अनशन पर बैठे अधिवक्ता बरदानी प्रसाद, वसी अहमद समेत अन्य अधिवक्ताओं को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने समाधान पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया। वहीं उपजिलाधिकारी ने भी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की भूमिका की सराहना की और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।

Related Articles

तहसील परिसर में शांतिपूर्ण माहौल के बीच हुए इस घटनाक्रम को प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवलाल पाल, एल्डर कमेटी चेयरमैन हयात अहमद खां, अधिवक्ता राजेंद्र द्विवेदी, जावेद अहमद, बृज किशोर त्रिवेदी, राकेश मोहन दीक्षित, सुभान खान, एड विनय तिवारी, एड फिरोज, एड शाहिद व एड काज़ी अजमत सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!