

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । मजहब-ए-इस्लाम के मुकद्दस सफर ‘हज’ की राह पर निकले मौदहा नगर निवासी व मदरसा के जिम्मेदार मौलाना मोहम्मद आसिम साहब और उनके साहबजादे मौलाना हातिम साहब का सुमेरपुर पहुँचने पर अकीदतमंदों ने ऐतिहासिक स्वागत किया।
सफर-ए-हज पर जा रहे जायरीन का इस्तकबाल करने के लिए सुमेरपुर के मुख्य मार्ग पर भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। समाजसेवी आसिफ भाई की विशेष निगरानी में आयोजित इस इस्तकबालिया कार्यक्रम में फूलों की बारिश की गई और दुआओं के साथ उन्हें विदा किया गया। इस मौके पर मक्का मस्जिद ईदगाह के इमाम मौलाना रकीम साहब ने जायरीन को मुबारकबाद पेश की। साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी भी इस खुशी के मौके पर शरीक हुए। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से छंगा पहलवान साहब, रशीदा बाबा, राशिद भाई, सलमान भाई, फिरोज भाई, हिकमतुल्ला भाई, इरफान भाई, इकरार भाई, मारूफ भाई, सलमान भाई, उमेद भाई, आसिफ भाई साहब, मौलाना जुनेद साहब, निहाल साहब, शरीफ भाई, मौलाना सगीर साहब, जलवत भाई, शहादत भाई और आफताब भाई, इस्तकबाल के दौरान पूरा माहौल रूहानी हो गया। लोगों ने मौलाना आसिम साहब और मौलाना हातिम साहब के गले मिलकर उन्हें हज की मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ करने की गुजारिश की। समाजसेवी आसिफ भाई और उनके साथियों ने सभी आगंतुकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस विदाई कार्यक्रम को यादगार बनाया।