A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़रायगढ़
Trending

विधायक उमेश पटेल ने ग्राम दर्रामुड़ा में लगवाया नया ट्रांसफार्मर

वन्देभारत लाइव न्यूज़ 22 अप्रैल/खरसिया। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा का ट्रांसफार्मर विगत दिनों अचानक से खराब हो गया था, जिससे लाईन की सप्लाई बंद हो गई थी। लाईन नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। गांव के जागरूक ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को देखा तो पता चला की ट्रांसफार्मर पूरी तरह से खराब हो गया है और नया ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है। जिसके बाद गांव के ही जागरूक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फोन के माध्यम से खरसिया विधायक उमेश पटेल को इसकी सूचना दी, तो उन्होंने तत्काल बिजली विभाग को दर्रामुड़ा में नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया।

लेकिन बिजली विभाग के स्टाक में नया ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बाहर से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया और शनिवार को लगभग 11:30 बजे ग्राम दर्रामुड़ा में नया ट्रांसफार्मर लगाया। जिसके बाद पुनः बिजली की सप्लाई शुरू हुई। गांव में पुनः बिजली आने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। गांव के किसानों तथा ग्रामीणों ने विधायक उमेश पटेल का धन्यवाद करते हुए आभार ज्ञापित किया है। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है जिन्होंने कड़ी धूप में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर ग्रामीणों को राहत दी है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button