
गोण्डा : शत्रु सम्पत्ति पर कब्जा करने व दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर अपना नाम दर्ज कराने के सम्बन्ध में नगर पालिका अध्यक्ष उज्जमा राशिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद जेल भेज दिया। 22मार्च को शत्रु सम्पत्ति पर कब्जा करने व दस्तावेजों में कूटरचित तरीके से अपना नाम दर्ज कराने के मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई ।इस मामले में जिलाधिकारी गोण्डा के आदेश पर जांच शुरू की गई जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष उज्जमा राशिद को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद जेल भेज दिया। यह शत्रु सम्पत्ति गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के अन्तर्गत है। कौशिक श्रीवास्तव संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोंण्डा।
