A2Z सभी खबर सभी जिले की

*सराहनीय कार्य* *औरैया पुलिस* दिनांकः-24.04.2026 *8.62 करोड के टैक्सेबल वेल्यू के फर्जी बिल तैयार कर , फर्जी GST फर्म बनाकर, ITC पास-ऑन कर टैक्स चोरी का खुलासा कर बडे संगठित गिरोह का भण्डाफोड़ ।* S.I.T. जीएसटी फ्रोड जांच पुलिस टीम द्वारा जीएसटी कर की ठगी करने वाले 04 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद लैपटाप , 6 अदद एण्ड्राइड मोबाइल फोन मय सिम , 03 अदद की-पैड मोबाइल फोन मय सिम , 03 अदद डोंगल(राउटर) मय सिम , 01 अदद हार्डडिस्क , 02 अदद पैनड्राइव , 01 अदद वाई फाई स्मार्ट एआई राउटर मय सिम , 01 अदद वाई फाई स्मार्ट एआई राउटर बिना सिम , 16 अदद डीएससी डिवाइस , 01 अदद मोबाइल चार्जर, 03 अदद लैपटाप चार्जर , 02 अदद vi कम्पनी की सिम , 02 अदद पिट्ठू बैग व 6 TAX INVOICE बिल की प्रतियां तथा कुल 60,330 रूपये नगद बरामद किये गये । श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में फर्जी GST फर्म बनाकर GST कर चोरी करने वाले 04 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार –  जांच में दो प्रमुख फर्मों—मून इण्टरप्राइजेज और चमन ट्रेडर्स के वित्तीय दस्तावेजों का गहन विश्लेषण किया गया। जिसमें मून इण्टरप्राइजेज के दस्तावेजों के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि इसके माध्यम से कुल ₹ 2,87,47,775/- (दो करोड़ सत्तासी लाख सैंतालीस हजार सात सौ पचहत्तर रुपये) की टैक्सेबल वैल्यू के फर्जी बिल काटे गए। तथा इसी प्रकार चमन ट्रेडर्स के दस्तावेजों की जांच में ₹ 5,75,13,637/- (पांच करोड़ पचहत्तर लाख तेरह हजार छह सौ सैंतीस रुपये) की टैक्सेबल वैल्यू के फर्जी बिलों का लेनदेन पाया गया।  जांच से पाया गया कि अभियुक्तगण द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए बोगस कंपनियां बनाईं गई। अभियुक्तगण द्वारा सरकार को गलत सूचना देकर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी फर्में पंजीकृत कराई गईं। इन फर्मों के माध्यम से केवल कागजों पर लेनदेन दिखाकर सरकार के कर (Tax) की भारी चोरी की गई।  बोगस फर्मों के नाम से इनवॉइस, फर्जी बिल, तैयार कर ITC पास ऑन कर अवैध रूप से कर की चोरी कर लाभ प्राप्त करना ।  फर्जी बिल तैयार कर लेन-देन को वैध दर्शाया जाता था जबकि वास्तविक धरातल पर इन बोगस फर्मों द्वारा कोई माल का क्रय-विक्रय नही किया गया ।  गठित S.I.T. पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही से संगठित GST कर चोरी गिरोह का पर्दाफाश। *संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 23.02.26 को वादी श्री विजय शंकर दीक्षित ( राज्य कर अधिकारी ) द्वारा फर्म ‘मून इण्टरप्राइजेज’ के स्वामी मोहम्मद चांद द्वारा फर्जी खरीद-बिक्री (बोगस ITC) के माध्यम से राजस्व क्षति करने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली औरैया पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसके अनुसार दिनांक 17.10.2022 को सर्वश्री मून इण्टरप्राइजेज मुख्य व्यापार स्थल, ग्राउण्ड फ्लोर 708. भगौतीपुर रोड, कनहर कस्बा, खानपुर के पते पर पंजीकृत कराई गयी है। जिसका जी०एस०टी०ए०-09BLJPC6649G1ZV दिनांक 17.10.2022 से प्रभावी एवं दिनांक 28.02.2023 से निरस्त है। इनके द्वारा संगत वर्ष 2022-23 में बोगस खरीद करते हुए बिक्री की गयी है। विभागीय अभिलेखों पर उपलब्ध दूरभाष नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है एवं राज्य कर अधिकारी द्वारा दिनांक 13.02.2023 को घोषित व्यापार स्थल पर जांच करने पर फर्म अस्तित्वहीन पायी गयी है। जांच के उपरान्त व्यापारी को सम्मन जारी करने पर व्यापारी उपस्थित नहीं हुए। इससे स्पष्ट है कि श्री मोहम्मद चांद पुत्र श्री नूर मुहम्मद निवासी कस्बा खानपुर, कनहर भगौतीपुर रोड, म0न0 708 औरैया द्वारा पंजीयन लेने के उपरान्त बोगस आई०टी०सी० प्राप्त कर एवं अग्रेसित कर करापवंचन का कृत्य किया गया है जिससे राजस्व की क्षति हुई है उक्त के सम्बंध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 112/2026 धारा 132 जीएसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर उच्चाधिकारीयों के निर्देश पर S.I.T. पुलिस टीम गठित की गई तथा गठित टीम द्वारा लगातार पूछताछ व साक्ष्य संकलन किये जा रहे थे जिसमें पुलिस टीम के समक्ष आज दिनांक 24.04.2026 को अभियुक्तगण द्वारा फर्जी GST फर्म बनाकर ITC पास-ऑन कर कई करोड़ रुपये की कर चोरी करने की बात कबूल की गई जिसके आधार पर अभियुक्तगण को पुलिस हिरासत में लिया गया अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अदद लैपटाप , 6 अदद एण्ड्राइड मोबाइल फोन मय सिम , 03 अदद की-पैड मोबाइल फोन मय सिम , 03 अदद डोंगल(राउटर) मय सिम , 01 अदद हार्डडिस्क , 02 अदद पैनड्राइव , 01 अदद वाई फाई स्मार्ट एआई राउटर मय सिम , 01 अदद वाई फाई स्मार्ट एआई राउटर बिना सिम , 16 अदद डीएससी डिवाइस , 01 अदद मोबाइल चार्जर, 03 अदद लैपटाप चार्जर , 02 अदद vi कम्पनी की सिम , 02 अदद पिट्ठू बैग व 6 TAX INVOICE बिल की प्रतियां बरामद किये गये तथा पुछताछ व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 420/467/468/471/34 भा0द0वि0 की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *अनावरित अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 112/2026 धारा धारा 132 जीएसटी एक्ट 2017 व 420/467/468/471/34 भा0द0वि0 थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया । *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1. मो0 अतहर पुत्र मो0 इरसाद निवासी म0न0 4161/10 शास्त्री नगर थाना नौचन्दी जनपद मेरठ । 2. शाह आलम पुत्र शेर अली निवासी म0नं0 1895 तारापुरी लिसाडी रोड थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ । 3. विशाल पुत्र नेपाल सिंह निवासी म0नं0 90/1 पुरानी मोहनपुरी नानक आटा चक्की वाली गली थाना सिविल लाइन जनपद मेरठ । 4.मो0 इमरान पुत्र हसमत निवासी ग्राम महलवाला थाना किठौर जनपद मेरठ । *गिरफ्तार अभियुक्तो की अपराध मे भूमिका-* 1- मो0 अतहर (मुख्य संचालक): मून एंटरप्राइजेज को खरीदकर उसका पूर्ण एक्सेस प्राप्त किया। 2- शाह आलम (अकाउंटेंट/ CA): दोनों फर्जी फर्मों की बिलिंग और हिसाब-किताब अपने सहायक विशाल के साथ देखता था । 3- मो0 इमरान (दस्तावेज प्रदाता): फर्जी कागजात जुटाकर ‘चमन ट्रेडर्स’ नाम की दूसरी बोगस फर्म बनवाना व संचालन करना। 4- विशाल (सहायक): शाह आलम के साथ मिलकर फर्जी बिल जनरेट करने में मदद की। *अपराध का उद्देश्य/तरीका-* समस्त अभियुक्तगणो द्वारा योजनाबद्द तरीके से एक संगठित गिरोह चलाया जा रहा था जो फर्जी फर्मों के जरिए सरकार को राजस्व की क्षति पहुँचा रहा था। गिरोह के सदस्य अतहर ने ‘मून एंटरप्राइजेज’ का एक्सेस लेकर उसे अवैध कार्यों के लिए इस्तेमाल करना शुरू किया। वहीं, इमरान ने फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराकर ‘चमन ट्रेडर्स’ नाम की एक नई बोगस फर्म खड़ी की। इन दोनों फर्मों के संचालन में शाह आलम (अकाउंटेंट / CA) की भूमिका निभाता था, जो अपने सहयोगी विशाल के साथ मिलकर इन फर्मों के फर्जी बिल तैयार करता था। इनका मुख्य उद्देश्य बिना किसी वास्तविक माल की सप्लाई के, केवल कागजों पर लेनदेन दिखाकर अवैध आर्थिक लाभ कमाना था। प्रकरण में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *पूछताछ का विवरण-* अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए अभियुक्तगण ने मिकर बोगस कंपनियां बनाईं। तथा सरकार को गलत सूचना देकर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी फर्में पंजीकृत कराई गईं। इन फर्मों के माध्यम से केवल कागजों पर फर्जी लेनदेन दिखाकर सरकार के कर (Tax) की भारी चोरी की गई। इमरान फर्जी दस्तावेज लाता था, जिन्हें शाह आलम को देता था ताकि नई बोगस फर्में बनाई जा सकें। ‘मून एंटरप्राइजेज’ का कंट्रोल अतहर के पास था और ‘चमन ट्रेडर्स’ का इमरान के पास, लेकिन इन दोनों की (बिलिंग) शाह आलम और विशाल संभालते थे। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सरकार को गलत सूचना देकर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कर चोरी की है। *बरामदगी विवरण-* • 03 अदद लैपटाप , • 6 अदद एण्ड्राइड मोबाइल फोन मय सिम • 03 अदद की-पैड मोबाइल फोन मय सिम • 03 अदद डोंगल(राउटर) मय सिम • 01 अदद हार्डडिस्क • 02 अदद पैनड्राइव • 7-01 अदद वाई फाई स्मार्ट एआई राउटर मय सिम • 01 अदद वाई फाई स्मार्ट एआई राउटर बिना सिम • 16 अदद डीएससी डिवाइस • 01 अदद मोबाइल चार्जर • 03 अदद लैपटाप चार्जर • 02 अदद vi कम्पनी की सिम • 02 अदद पिट्ठू बैग व 6 TAX INVOICE बिल की प्रतियां • कुल 60,330 रूपये नगद । *आपराधिक इतिहास- (जानकारी की जा रही है)* *गिरफ्तारकर्ता SIT पुलिस टीम-* 1.श्री राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली औरैया मय हमराह । 2. श्री सत्यप्रकाश सिंह निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली औरैया मय हमराह । 3. श्री उ0नि0 संजीव कुमार थाना कोतवाली औरैया । 4. श्री उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार थाना कोतवाली औरैया । 5. हे0का0 सुधीर सिंह थाना कोतवाली औरैया । 6.का0 ओमजी पाण्डेय सर्विलान्स सेल औरैया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!