A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

खबर का हुआ असर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय का किया निरीक्षण।

अखंड भारत न्यूज ने सिलड़ी गांव के विद्यालय मे जलजमाव के कारण विद्यालय बंद होने की खबर चलाई थी

खबर का हुआ असर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय का किया निरीक्षण।

 

अखंड भारत न्यूज ने सिलड़ी गांव के विद्यालय मे जलजमाव के कारण विद्यालय बंद होने की खबर चलाई थी

Related Articles

कैमूर- जिला के भभुआ प्रखंड के रूइयां पंचायत के सिलड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय में जल जमाव के कारण एक सप्ताह से विद्यालय बंद था। ग्रामीणों की सूचना पर अखंड भारत न्यूज की टीम ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

अखंड भारत न्यूज ने विद्यालय की खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग के निर्देश पर भभुआ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सिलड़ी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय में जल जमाव की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश दिया की जल्द से जल्द विद्यालय को संचालित करें।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया की विद्यालय मे जलजमाव काफी कम हो चुका है। विद्यालय के संचालन समिति को विद्यालय चालू करने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय के सटे तालाब मे पानी जमा होने के कारण यह समस्या थी। जिसके संबंध मे विभाग को सुचित किया जाएगा। फिलहाल विद्यालय के प्रथम तल पर बच्चों को पढने की व्यवस्था की जाएगी।

भभुआ व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता संजय तिवारी ने अखंड भारत न्यूज एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को धन्यवाद दिया है। उन्होने कहा की ग्रामीणों के सुचना पर मैने इस मुद्दे को उठाया था। वहीं समाचारों में खबर चलने के बाद विभाग के द्वारा इसकी जांच की गई इसके लिए विभाग को धन्यवाद देना चाहता हुं। आपको बता दें की अधिवक्ता संजय तिवारी के द्वारा सिलड़ी गांव के विद्यालय बंद का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था।

वही  सिलड़ी गांव के ग्रामीणों ने भी अखंड भारत न्यूज को वा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को धन्यवाद प्रेषित किया है। सिलड़ी गांव के ग्रामीण मोहित तिवारी ने कहा की गांव का विद्यालय बंद होने के कारण बच्चों का भविष्य खराब हो रहा था। आज भभुआ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा विद्यालय खोलने का निर्देश दिया गया है इससे हम सभी ग्रामीण काफी खुश हैं ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!