A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर हालत गंभीर   

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

सुमेरपुर हमीरपुर । इंगोहटा छानी मार्ग में दोपहर करीब 12:00 बजे शांति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार युवकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से छानी सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

बिंवार थाना क्षेत्र के मवईजार निवासी देवेंद्र उर्फ पिंटू श्रीवास 33 वर्ष गांव निवासी अमन श्रीवास 18 वर्ष के साथ गैस सिलेंडर लेने बाइक से छानी जा रहे थे। शांति सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की समीप छानी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और बाइक से चला रहे देवेंद्र उर्फ पिंटू श्रीवास के दोनों हाथ कई जगह से टूट गए तथा बाइक में सिलेंडर पकड़े बैठे युवक अमन के दोनों पैर टूट गए। घटना के बाद स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो को मौके पर छोड़कर पैदल फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों युवको को एंबुलेंस की मदद से छानी सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से दोनों को मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!