
सिंगरौली: बीते दिन घर में आग लगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जियावन पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।
(पत्रकार सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला )

सिंगरौली : पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम.के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवसर डॉ. गायत्री तिवारी के नेतृत्व में, थाना जियावन पुलिस थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे एवं उनकी टीम द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्यवाही करते हुए घर में आगजनी करने वाले गंभीर मामले के आरोपी को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 27 मई 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे ग्राम कटौली में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी राजेश द्विवेदी ने फरियादिया अनीता द्विवेदी के घर के पोर्च में अपनी ही मोटरसाइकिल खड़ी कर माचिस से आग लगा दी थी। इस आगजनी से घर का मुख्य दरवाजा, बरामदा और कमरा जलकर खाक हो गया, जिससे बड़ी धनहानि हुई थी। फरियादिया की मौखिक रिपोर्ट पर थाना जियावन में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 326(g) के तहत अपराध क्रमांक 0311/2026 पंजीकृत किया गया था। पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना जियावन पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिनांक 28 मई 2026 को आरोपी राजेश द्विवेदी (उम्र 32 वर्ष), पिता स्वर्गीय कमलेश प्रसाद द्विवेदी, निवासी ग्राम (कटौली), थाना जियावन, जिला सिंगरौली को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटनास्थल से आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देने तथा आग लगाने में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है।
न्यायिक हिरासत गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी राजेश द्विवेदी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला जेल पचोर में निरुद्ध (जेल दाखिल) करा दिया गया है।
इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र के नागरिकों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जियावन उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे, उपनिरीक्षक यज्ञ लाल वर्मा, उपनिरीक्षक इंद्रपाल वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मोहन प्रजापति, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रमेश चंदन (जाँच अधिकारी), प्रधान आरक्षक आशीष द्विवेदी, आरक्षक नाथू लाल सहित थाना जियावन के अन्य सभी स्टाफ की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही