मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :मौदहा में विशेष अभियान चलाकर एक बाल/किशोर श्रमिक को कराया गया मुक्त

हमीरपुर :मौदहा में विशेष अभियान चलाकर एक बाल/किशोर श्रमिक को कराया गया मुक्त
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जनपद में बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 यथा संशोधित बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मौदहा तहसील क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा सघन बाल श्रम चिन्हांकन एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट श्रीमती विभा भारती, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सोनकर, जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में हॉटस्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक सेवायोजक के यहां कार्यरत एक बाल/किशोर श्रमिक को मुक्त कराया गया तथा संबंधित सेवायोजक के विरुद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में 01 जुलाई से 31 अगस्त, 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन, अवमुक्तीकरण एवं पुनर्वास के साथ-साथ सड़कों पर रहने वाले एवं बेघर बच्चों के बचाव एवं पुनर्वास की कार्यवाही की जा रही है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जनपद के ढाबों, होटल-रेस्टोरेंट, केटरिंग प्रतिष्ठानों, हलवाई की दुकानों, शादी घरों, डीजे एवं गमला लाइट संचालकों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बाल एवं किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन कर नियमित अभियान चलाया जाए। साथ ही व्यापारिक संगठनों के सहयोग से जनजागरूकता बढ़ाते हुए बाल श्रम कराने वाले सेवायोजकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अभियान के दौरान व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम निषेध संबंधी प्रावधानों की जानकारी देते हुए सचेत किया गया कि किसी भी नाबालिग बालक अथवा किशोर से कार्य कराना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में संबंधित अधिनियम के तहत 20 हजार रुपये से 70 हजार रुपये तक का जुर्माना तथा छह माह से दो वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्यरत श्रमिकों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। अकुशल श्रमिक के लिए 12,356 रुपये, अर्धकुशल के लिए 13,590 रुपये तथा कुशल श्रमिक के लिए 15,224 रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन निर्धारित है। इसका उल्लंघन पाए जाने पर न्यूनतम वेतन अधिनियम, 1948 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट श्रीमती विभा भारती, विजय शंकर श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सोनकर, जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी राकेश कुमार, कांस्टेबल मेघा मिश्रा, कांस्टेबल अजीत कुमार सचान, श्रम विभाग से विवेक मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर सैयद मोहम्मद उबैद उल्लाह तथा सूरजभान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।