A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेशमध्यप्रदेश

आबकारी टीम पर हमला के तीन आरोपी को माधवनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया

थाना माधवनगर पुलिस ने गत दिवस रेड कार्यवाही करने पहुँची आबकारी टीम पर हमला करने वाले बंगला लाईन माधवनगर के आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

।।आबकारी टीम पर हमला के तीन आरोपी को माधवनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।।

थाना माधवनगर पुलिस ने गत दिवस रेड कार्यवाही करने पहुँची आबकारी टीम पर हमला करने वाले बंगला लाईन माधवनगर के आरोपियो को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, नेहा पच्चिसिया नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में हासिल हुई।
घटना का विवरण :-
22 जनवरी 2026 की शाम लगभग 07.00 बजे जिला आबकारी टीम उप निरीक्षक केशव प्रसाद उइके के नेतृत्व में बंगला लाईन में अवैध शराब पर कार्यवाही करने के लिए पहुँची थी तभी अचानक स्थानीय बंगला लाईन निवासी आरोपीगण व्दारा पत्थर, ईटो से आबकारी टीम पर हमला कर दिया जिससे आबकारी टीम के तीन वाहन बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गये और पथराव से आबकारी टीम बाल बाल बच गयी। आबकारी उनि केशव प्रसाद उइके की रिपोर्ट पर थाना माधवनगर पर भारतीय न्याय सहिता की धारा- 132, 191(2), 324(4),125 के तहत अपराध पंजीबद्द किया गया है।
आरोपियो की गिरफ्तारीः- माधवनगर पुलिस व्दारा घटना के आरोपीगण 1. आकाश उर्फ राका वंशकार पिता लल्लू उर्फ रमेश वंशकार उम्र- 23 वर्ष निवासी बंगला लाईन थाना माधवनगर, 2. शाहिल उर्फ गोला वंशकार पिता लल्लू उर्फ रमेश वंशकार उम्र- 21 वर्ष निवासी बंगला लाईन थाना माधवनगर, 3. बादल वंशकार पिता प्रदीप वंशकार उम्र- 20 वर्ष निवासी बंगला लाईन थाना माधवनगर की तलाश कर गिरफ्तार किया गया है जिन्होने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किये है जिनहे माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की पुलिस अभी तलाश कर रही है। आरोपीगण के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।
महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में थाना निरीक्षक संजय दुबे के कुशल नेतृत्व में सउनि राजेश बागरी, प्रआर0 श्रीकान्त सेन , आरक्षक लोकेन्द्र, उमाकांत, राकेश साहू, नवीन शुक्ला, संजय सिंह, गौरव गिरी की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!