A2Z सभी खबर सभी जिले की

संघ का शताब्दी वर्ष : 04 जनवरी को नगर में 05 स्थानों पर एक साथ होंगे हिंदू सम्मेलन

घर-घर जाकर दे रहे आमंत्रण : पत्रक और रुद्राक्ष का किया जा रहा वितरण



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। संघ के शताब्दी वर्ष के तहत 04 जनवरी रविवार को नगर में सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इसके तहत 05 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन होंगे। विभिन्न समाज मिलकर इसे आयोजित कर रहे हैं। इसमें अलग अलग समाजों के हजारों परिवार शामिल होंगे। इसके लिए स्वयंसेवक व सभी समाजों के पदाधिकारी, सदस्य घर-घर निमंत्रण देने पहुंच रहे हैं। संघ रचना के अनुसार नगर को 05 बस्तियों में विभक्त किया गया है। जिसमें केशव बस्ती, माधव बस्ती, गायत्री बस्ती, शिवाजी बस्ती और वाल्मीकि बस्ती है। जहां एक ही दिन एक ही समय हिन्दू सम्मेलन होंगे। संबंधित बस्तीयो में आने वाली कॉलोनियों, गली, मोहल्लों के हर एक हिंदू परिवार को पत्रक रुद्राक्ष पीले चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है।

Related Articles

आयोजन स्थलों पर मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन

आयोजन स्थल भी तय किए जा चुके हैं। केशव बस्ती का सम्मेलन बंकनाथ मंदिर परिसर सिंघाना रोड़, माधव बस्ती का सम्मेलन ओंकारसेठ की धर्मशाला के पास नेहरू पार्क के पीछे, गायत्री बस्ती का सम्मेलन खंडेलवाल मांगलिक भवन धार रोड़, शिवाजी बस्ती का सम्मेलन विक्रम मांगलिक भवन मेला मैदान, वाल्मीकि बस्ती का सम्मेलन श्री राम मंदिर नदी किनारे इंदौर रोड़ पर होगा। जिनका विधिवत वैदिक रीति रिवाज से मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन स्थानीय प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में किया गया तथा अलग अलग समाजों के प्रतिनिधि व संघ के स्वयंसेवकों ने आयोजन स्थल पर आयोजन कार्यक्रम की रूपरेखा तथा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

आयोजक समिति और टोलिया कर रही व्यापक तैयारी

संघ के स्वयं सेवकों के साथ मिलकर विभिन्न समाजो के पदाधिकारी सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं। जिसके लिए वृहद बैठके आयोजित कर आयोजक समितियां तथा छोटी छोटी टोलिया बनाई गई है। लगातार बैठको का दौर चल रहा हैं। नगर को भगवा पताका से सजाया जाएगा। तोरण द्वार लगाए जाएंगे तथा रंगोलियां बनाई जाएगी। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह भव्य आयोजन नगर के सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कुटुम्भ प्रबोधन, बौद्धिक चर्चा, सांस्कृतिक व रचनात्मक कार्यक्रम : भारी तादाद में बच्चे मातृशक्ति होंगे शामिल

बताया जाता हैं कि नगर में बड़े पैमाने पर कई आयोजन हुए मगर इस बार जो आयोजन होने जा रहा हैं, उनमें समग्र हिंदू समाज की सीधी सहभागिता रहेगी। हर बस्ती से लोग परिवार सहित हजारों की तादाद के शामिल होने जा रहे हैं। इस अवसर पर बौद्धिक चर्चा होगी, सांस्कृतिक व रचनात्मक कार्यक्रम होंगे। आखिर में समरसता भोज होगा। हिंदू सम्मेलन के दौरान 4 से 6 घंटे तक कार्यक्रम चलेंगे। इसमें दो घंटे तक सामाजिक समरसता, हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों कुटुम्भ प्रबोधन व अन्य विषयों पर चर्चा होगी। समाज से जुड़े लोग इसमें विचार रखेंगे। फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें बच्चों तथा मातृशक्ति की भी सहभागिता होगी। आखिर में समरसता भोज भी होगा। इसमें सभी समाजजन एक साथ बैठकर भोजन करेंगे।

बांग्लादेश में जो हो रहा, उस पर भी रखेंगे अपनी बात

बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उससे भी समाज में आक्रोश है। इस घटनाक्रम के बाद कई समाजों ने मिलकर यह तय किया है कि सम्मेलन में वे इस मुद्दे पर भी बात रखेंगे, ताकि हिंदू समाज एकजुट होकर पूरी दुनिया को संदेश पहुंचा सके। लव जिहाद जैसे मुद्दों पर भी समाज को जागरूक किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!