A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

कटनी-नवपदस्थ नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया ने गुरुवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

नवागत नगर पुलिस अधीक्षक ने अपना पदभार ग्रहण किया

नवागत नगर पुलिस अधीक्षक ने अपना पदभार ग्रहण किया
कटनी।। जिले को नया नगर पुलिस अधीक्षक मिल गया है।  जिला नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचते ही पदभार संभालने के बाद CSP नेहा पचीसिया ने जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों से भेंट-मुलाकात की। इसके पहले उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा से भी मुलाकात की। नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया ने अभी तक कई जिलों में एवं बडे शहरों में रहकर महत्वपूर्ण पदों पर अपने कर्तव्यों को निष्पक्ष रूप से निर्वाह किया है।,सीएसपी नेहा पचीसिया 2013 में पीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर डीएसपी पद पर चयनित हुई और खरगोन, सागर, गुना, भोपाल, नैनपुर मण्डला, खण्डवा जिले में भी सेवाएं दे चुकी हैं।

Show More
Back to top button