A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

ग्वालियर में सीएम ने कहा व्यापारी सम्मानीय, चुनाव के बाद आउंगा, हर समस्या का निराकरण होगा।

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने शुक्रवार की रात को इम्पीरियल रिसोर्ट में स्थानीय व्यापारियों ने संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में व्यापारियों को संदेह की दृष्टि से देखा जाता था। जबकि भाजपा ने व्यापारियों को पूरा सम्मान दिलाने का कार्य किया है।क्योंकि देश और प्रदेश के विकास में व्यापारी वर्ग का बड़ा योगदान है। व्यापारी खून-पसीने से कमाता है।आप लोगों की पूर्ण सुरक्षा का दायित्व सरकार है। डा यादव ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि चुनाव के बाद आउंगा और आप लोगों के बीच बैठकर हर समस्या का निकारण करूंगा। बैठक में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, संभागीय प्रभारी विजय दुबे के अलावा चैंबर आफ कामर्स सहित व्यापारियों के 30 से अधिक संगठन मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम मुरैना-शिवपुरी हाइवे पर स्थित इम्पीरियल रिसोर्ट में किया।विश्राम से पूर्व स्थानीय व्यापारियों के संगठन से प्रतिनिधियों को बुलाकर संवाद किया।मुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कानूनों का सरलीकरण किया है। अब उद्योग-धंधे शुरु करने के लिए व्यापारियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। देश की अर्थ व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांचवे पायदान पर है और हम जल्द ही विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति होंगे। व्यापारियों की बैठक डा मिश्रा ने कहा कि इससे दो दशक पहले तक अंचल व्यापारियों से टैरर टैक्स वसूला जाता था, लूट होती थी। अब व्यापारियों की तरफ कोई गुंडा-बदमाश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। माफियाओं को भाजपा ने ठिकाने लगाने का काम कर व्यापार के लिए प्रदेश में अनुकूल माहौल बनाया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!