

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे में मानकों को ताक में रखकर जहरीले पानी का काला कारोबार बगैर लाइसेंस के गर्मी आते ही शुरु हो गया है। नई बस्ती से लेकर दुग्ध डेयरी मार्ग में पानी तैयार करने के कारखाने रात दिन धडल्ले के साथ चल रहे हैं। खाद्य विभाग इस धंधे से अनजान बना बैठा है।
कस्बे में जहरीले पानी का काला कारोबार पिछले एक दशक से ज्यादा समय से नियमों को ताक पर रखकर किया जाता है। गर्मी शुरु होते ही इस कारोबार में तेजी आ जाती है। मौजूदा समय में कस्बे में ओपन के साथ बोतल और पाउच के पानी का कारोबार चरम पर है। किसी भी कारखाने में मानक का कोई नियम नहीं है। बगैर मानक के पानी तैयार करके बाजारों में खपाया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसूरत यादव ने बताया कि एक कारखाने की बोतल का नमूना फेल हुआ था। उसका लाइसेंस निलंबित किया गया है। कस्बे में कितने लाइसेंस धारक हैं, फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है। वह पिछले दो माह से एसआईआर में ड्यूटी कर रहे हैं।