A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानसूर में दसवां सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

11 जोड़ों का परिचय और सगाई समारोह आयोजित

बानसूर में श्री रामनाथ अलग सेवा समिति की ओर से दसवां सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर जोरों पर तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में आज अग्रसेन भवन बानसूर में विवाह सम्मेलन को लेकर 11 जोड़ों का परिचय और सगाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामवतार वर्मा और संयोजक दुलीचंद सोलंकी ने बताया कि समिति की ओर से बानसूर में दसवां सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन करने जा रहा है, जो 24 अगस्त को आयोजित होगा।

इस दौरान मोतीलाल मीणा पूर्व सरपंच, डॉ. सुगन चंद, रामानंद दीक्षित, डॉ विजय यादव, विजय कुमावत, अशोक नैनावत, अशोक रॉगेरा, सुनील शर्मा, शिवचरण रावत, कमलेश मेघवाल, राजकुमार यादव, दीपक शास्त्री, निर्मल खोहरी, रामनिवास, संकेत लाटा, राजेश देवसन, सुनील रागेरा, शेरसिंह शाहपुर सहित विवाह सम्मेलन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!