
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। (जिला धार) विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा अपनी बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान मनावर की विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी बहनों ने CRPF जवानों को राखी बाँधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। प्रांत सह संयोजिका ऋतु शर्मा प्रांत सह मंत्री बजरंग दल मुकेश पाटीदार की उपस्थिति में भारत मां के लाल CRPF के जवानों की लंबी उम्र की कामना की गई। कश्मीर, अमरनाथ, बूढ़ा अमरनाथ, राजौरी, सुंदरबनी, जम्मू के सभी सीमा पर तैनात जवानों को इस रक्षाबंधन के त्योहार पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई।
दुर्गा वाहिनी की मातृ शक्ति से जवानों ने रक्षा सूत्र बंधवाते हुए कहा कि देश की सभी बहनों का आशीर्वाद और प्रेम हमारे प्रति है उनका हम सच्चे मन सेआभार व्यक्त करते हैं। आज सरहद पर आपने आकर हमें जो रक्षा सूत्र बांधा, हमारे लिए इससे बड़ा उपहार स्नेह और आशीष कुछ और नहीं हो सकता। सभी जवान बड़े प्रसन्न हुए। दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने जवानों का उत्साह वर्धन किया।